November 8, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

मुख्यमंत्री धामी से राज्यमंत्री धीरेन्द्र सिंह पंवार ने की शिष्टाचार भेंट

दीपावली की शुभकामनाएं दीं, मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की

देहरादून। उत्तराखंड सरकार में मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धीरेन्द्र सिंह पंवार ने आज मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।


भेंट के दौरान पंवार ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर यशस्वी नेतृत्व की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि उनके कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड विकास, समृद्धि और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहे।


इस आत्मीय मुलाकात के दौरान दीपावली के पर्व की खुशियां साझा करते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना भी की गई।

Share this post