November 2, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

अमित शाह की ऐतिहासिक जनसभा को सफल बनाने के लिए विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने संभाली कमान

ब्रह्म निवास स्थित कैंप कार्यालय में संगठन की महत्वपूर्ण बैठक, जनसंपर्क से लेकर नए मतदाताओं को जोड़ने तक बनी रणनीति
देहरादून। देश के यशस्वी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी के 6 नवंबर 2026 को देहरादून के परेड ग्राउंड में प्रस्तावित भव्य जनसभा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से रायपुर विधायक श्री उमेश शर्मा ‘काऊ’ के ब्रह्म निवास स्थित कैंप कार्यालय में रायपुर विधानसभा के समस्त सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।


बैठक में रायपुर विधानसभा प्रभारी श्री ओपी कुलश्रेष्ठ, विधानसभा विस्तारक श्री शिवम त्यागी,देहरादून महानगर महापौर श्री सौरभ थपलियाल, उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी श्रीमती विनोद उनियाल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. आर.पी. रतूड़ी, रायपुर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सरोजिनी ज्वाड़ी, श्री रमेश कला सहित रायपुर विधानसभा के तीनों मंडलों के अध्यक्ष श्री प्रकाश बडोनी, श्री उज्ज्वल नेगी एवं श्री संजीव मल्होत्रा उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त क्षेत्र के पार्षदगण, रायपुर विधानसभा में निवासरत प्रदेश एवं जिला पदाधिकारीगण, सभी मंडलों एवं मोर्चों के पदाधिकारी, मीडिया एवं सोशल मीडिया टीम के सदस्य, शक्ति केंद्र संयोजक तथा अन्य सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं संभावित जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।


बैठक में आगामी जनसभा को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए संगठनात्मक तैयारियों, व्यापक जनसंपर्क अभियान, मंडल एवं बूथ स्तर पर जिम्मेदारियों के निर्धारण तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही नए मतदाताओं को संगठन से जोड़ने, युवाओं के बीच व्यापक संपर्क स्थापित करने तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया।


विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की प्रस्तावित जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए रायपुर विधानसभा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ जुट जाए। उन्होंने कहा कि जनसभा की सफलता के लिए घर-घर तक संपर्क स्थापित करना, आमजन को कार्यक्रम की जानकारी देना और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

साथ ही नए मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया एवं संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए भी कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने संगठन की एकजुटता को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत, मजबूत बूथ प्रबंधन और जनता के विश्वास के बल पर इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जनसभा को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Share this post