November 1, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर 2 नवंबर को रायपुर विधायक के निवास पर होगी भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ करेंगे शिरकत, विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की
देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी रायपुर विधानसभा क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन 2 नवंबर 2026 को शाम 4:30 बजे विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ के अजबपुर कलां स्थित कैंप कार्यालय में किया जाएगा।
बैठक में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। बैठक की अध्यक्षता एवं आयोजन विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ के नेतृत्व में किया जा रहा है।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही चुनावी तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, पार्षद, कार्यकारिणी सदस्य, शक्ति केंद्र संयोजक तथा समस्त सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है।
विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से विशेष आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर संगठन की आगामी रणनीति एवं चुनावी तैयारियों में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क ही चुनावी सफलता का मजबूत आधार हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत यह बैठक संगठन को नई ऊर्जा एवं दिशा देने के साथ-साथ सामूहिक रणनीति तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Share this post