भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म,कहां और किसने किया ये घृणित कार्य,जानने के लिए पढ़े
भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म
——————–‐——————————————-
हावड़ा।
राजनीति में लोग इतने गिर गये हैं कि एक दल के कार्यकर्ता दूसरे दल के कार्यकर्ताओं से न सिर्फ मारपीट करने लगे हैं, बल्कि एक दूसरे की महिलाओं से व्याभिचार करने में भी पीछे नहीं हैं।ऐसी ही शर्मनाक घटना घटित हुई है हावड़ा जिले में।
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में भाजपा के कार्यकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई है कि टीएमसी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया पुलिस भाजपा कार्यकर्ता की एफआईआर में नामजद 5 में से 2लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना शनिवार रात को हुई जब महिला का पति और और बड़ा बेटा अपने घर पर मौजूद नहीं थे।
महिला का इलाज चल रहा है और उनके घर के सामने पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई है।
उधर भाजपा नेता और राज्य के सह प्रभारी अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि बगनान इलाके में भाजपा कार्यकर्ता की 34 वर्षीय पत्नी को टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बांधकर बेरहमी से सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं टीएमसी हावड़ा के जिलाध्यक्ष पुलक राॅय ने कहा वह पीड़ित परिवार के साथ है और दोषियों को सजा देने की बात कर रहे हैं।
