October 22, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में डॉ. नाथीराम के नेतृत्व में सैकड़ों बसपा पदाधिकारियों ने थामा भाजपा का दामन

पीढ़ियों का दलीय साथ छोड़, विकास यात्रा में सहभागी बनना शुभ संकेत : भट्ट

देहरादून 22 अक्टूबर । बसपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में बसपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा का दामन थामा है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, कमल थामने वालों का सैलाब बताता है कि जो कसक मिथक तोड़ने की हरिद्वार में रह गई थी वो इस बार हैट्रिक के साथ टूट जाएगी। क्योंकि मोदी और धामी के नेतृत्व में जारी विकास की यात्रा में लोग अपने अपने दलों में पीढ़ियों का साथ छोड़ कर आ रहे हैं।

बलबीर रोड पार्टी मुख्यालय में हुए इस ज्वाइनिंग कार्यकम में बसपा से भाजपा में आने वालों का जोरदार रेला उमड़ा नजर आया। जिसमें बसपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर नाथी राम ने पिछड़े, अनुसूचित और अल्पसंख्यक समाज के अपने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के साथ वैचारिक प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री तरुण बंसल ने सभी नवागंतुक सदस्यों पार्टी के विचारों, सिद्धांतों एवं सांगठनिक रूपरेखा की विस्तार से जानकारी दी। जिसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने सभी लोगों को फूलमाला एवं पार्टी का पटका पहनाकर औपचारिक सदस्यता दिलाई। नाथी राम के साथ बापा से पार्टी ज्वाइन करने वालों में प्रमुख नाम रहे जिला प्रभारी श्री फकीरचंद, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजेश कुमार, पूर्व जिला प्रभारी श्री विक्रम सिंह, पूर्व लोकसभा प्रभारी एडवोकेट पदम सिंह, पूर्व विधानसभा प्रभारी सोमपाल प्रधान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विकास कुमार, महेंद्र प्रधान, प्रदेश सचिव राम सिंह कश्यप, श्री दिनेश कुमार।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में आने पर स्वागत करते हुए सबका पारिवारिक सदस्य के रूप में परिचय कराया। उन्होंने कहा कि आज राजनीतिक दृष्टि से हरिद्वार के अंदर ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड के अंदर, बहुजन समाज पार्टी के संरक्षक के रूप में पहचाने जाने वाले बड़े नेता डॉक्टर नत्थी राम हमारे परिवार में शामिल हुए हैं। वे एक परिपक्व और अनुभवी राजनेता हैं। लंबे समय तक किसी दल में रहकर अगर वो दल छोड़ना पड़े, तो उसका दर्द क्या होता है, इस बात को मैं समझता हूँ, महसूस करता हूँ। लेकिन आज का परिदृश्य बदल रहा है, जब से मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं, समाज के हर वर्ग को महसूस होने लगा है कि यह व्यक्ति, जिसने गरीब परिवार में जन्म लिया, जिसके माता-पिता चाय बेचकर जिन्होंने जीवन यापन किया, उसका बेटा अगर उस स्थान तक जा सकता है और वो व्यक्ति जब उस गद्दी पर पहुँचता है। मोदी जी, चिंता केवल गरीब की करते है, ऐसे भाव को लोगों ने जब आँखों से देखना प्रारंभ किया, तो बड़ी संख्या में लोगों का भारतीय जनता पार्टी की ओर आने का सिलसिला अनवरत जारी है।

​वहीं कांग्रेस पर कटाक्ष किया कि 60 सालों तक जिनकी सरकारें थीं, वहां नेता पेट से पैदा होते थे, एक बार जन्म ले लिया गांधी परिवार मे, तो वहां माना हाथ वह देश का प्रधानमंत्री बनेगा। उस बपौती को तोड़ते हुए, तीन बार लगातार देश की जनता ने उस गरीब परिवार के बच्चे को प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार किया, तो आज गरीब से गरीब आदमी को भी महसूस करता, जिसके नेतृत्व में देश सुरक्षित है और विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने मोदी सरकार के कामों का जिक्र करता हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अगर अपने परिवार की 10-12 साल पहले की स्थिति पर ध्यान दे, तो उसे अहसास होगा कि हां, मेरे परिवार ने भी तरक्की की है। आज देश में गरीब के बारे में चिंता करने वाला प्रधानमंत्री है, कोई व्यक्ति कहीं गरीब भूखा न सोए, इसकी चिंता करने वाला अगर कोई व्यक्ति है, जब लाल किले से प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि भारत को स्वच्छ रखो, तो उसका सबसे बड़ा आशय है कि स्वच्छता से बीमारी दूर रहेगी और बीमारी से सबसे अधिक प्रभावित होने वाला गरीब व्यक्ति सुरक्षित रहेगा। इसी 5 लाख तक का निशुल्क इलाज आज मिल रहा है, इसकी कल्पना करना भी कभी मुश्किल था। गरीब के लिए शौचालय, आवास हो, बिजली, गैस का चूल्हा और उसके लिए सिलेंडर, इन सबकी चिंता करने वाला अगर देश में कोई है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। आज करोड़ हाथों में मोबाइल है किसान सम्मन निधि और अन्य योजनाओं की राशि सीधे उसे मोबाइल से बैंक खातों में पहुंच जाती है। उसमें सबसे बड़ी बात है कि देश और प्रदेश के अंदर सड़कों का जाल बिछा है। आज जब हम देहरादून, हरिद्वार से दिल्ली आते हैं, दो ढाई घंटों में पहुंच जाते हैं।

​उन्होंने कहा कि आज सबी बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने विकास के पक्ष में आने का निर्णय लिया है और विकास सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के शासन में ही संभव है। आप सबकी सदस्यता का संदेश तमाम गरीब और पिछड़े वर्ग में अधिक तेजी से जाएगा कि लिए विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत के लिए प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के साथ कम से कदम मिलाकर चलें।

विगत चुनाव में प्रदेश की जनता ने विकास के पक्ष में मुहर लगाकर दोबारा सत्ता में नहीं आने के मिथक को भी तोड़ने का काम किया था। लेकिन तब किन्हीं कारणों से हम यह मिथक हरिद्वार में नहीं तोड़ पाए थे। लेकिन आज उमड़ा ये सैलाब बता रहा है कि हरिद्वार के अंदर भी सर्वाधिक सीटें अगर किसी दल की निकलेंगी, वो भारतीय जनता पार्टी की होगी। लिहाजा 2027 चुनाव में हरिद्वार से भी इस मिथक के टूटने के साथ प्रदेश में भाजपा की हैट्रिक लगना तय है। वही इस दौरान बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोगों द्वारा पार्टी ज्वाइन करने पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा की विपक्ष डरा कर राजनीति करता है। लेकिन अब समाज का यह बड़ा वर्ग भी उनकी सच्चाई को पहचान चुका है और लगातार भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ रहा है। क्योंकि देश में ऐसी विधानसभाएं हैं जहाँ मुस्लिम मतदाता बड़ी संख्या में हैं, वहाँ बीजेपी के लोग जीतकर आ रहे हैं। अनेकों स्थानों पर यह सब हो रहा है, क्योंकि वहाँ के मुस्लिम समाज को भी लग गया है कि बीजेपी से दूरी बनाकर, बार-बार डराकर, भाजपा से दूरी बनवाकर यह हमारा ही नुकसान करते हैं। लिहाजा इस बार देवभूमि में अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में कमल नहीं खिलने का मिथक टूटने वाला है।

इस अवसर पर डॉक्टर नाथीराम ने मुख्यमंत्री धामी प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट एवं समस्त प्रदेश नेतृत्व का पार्टी में शामिल करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा लंबा समय मैंने बहुजन समाज पार्टी में कार्य किया है और समाज के सभी वर्गों की तरह हम सब भी लंबे समय से देश के विकास की मुख्य धारा में सहभागिता करना चाहते थे। क्योंकि जिस तरह का विकास प्रदेश में मुख्यमंत्री धामी जी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कराया जा रहा है वह अभूतपूर्व है। किसी के लिए भी सिर्फ राजनीतिक कारणों से ज्यादा समय इस सच्चाई से आंख फेरना संभव नहीं था। हम सभी लोग प्रदेश नेतृत्व को विश्वास दिलाते हैं कि राज्य का बहुजन समाज भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर विकास और सुशासन की लगाता तीसरी बार सरकार लाने के लिए एकजुटता से कार्य करेंगे। जो भी भूमिका या काम हमे सौंपा जाएगा उसे पूरी निष्ठा और क्षमता से पूर्ण करने का प्रयास हम सभी लोग करेंगे।

इस अवसर पर पार्टी में शामिल होने वालों में इंजीनियर लखन सिंह प्रधान, सुशील कुमार प्रधान, युवराज प्रधान, नानूराम, अर्जुन सिंह प्रधान, बबलू कुमार कटारिया, मनोज कुमार, श्री तेलु राम, श्री सतीश कुमार, डॉक्टर वीरेंद्र सिंह, श्री अरविंद कुमार, जसविंदर सिंह, श्याम लाल, बिट्टू कुमार, सुशील कुमार, सोनू सैनी, ईश्वर चंद, टिंकू सैनी, मुकर्रम प्रधान, इस्तकार प्रधान, फुरकान प्रधान, लियाकत अली, जावेद अहमद, नौशाद अहमद, जुल्ककर चेयरमैन, इरफान मिस्त्री रईस प्रधान आदि सैकड़ों की संख्या में बसपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख थे।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री तरुण बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व सांसद श्री हरपाल साथी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, हरिद्वार जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, भोगपुर मंडल अध्यक्ष सुशील पंवार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Share this post