June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

शर्मा व एसडीएम ने जूस पिलाकर हड़ताल कराई समाप्त,कहा धामी सरकार किसी भी कर्मचारी का अहित नहीं होने देगी

विरेन्द्र सिंह कपकोटी

 

रुद्रपुर। निलंबन के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे रोडवेज कर्मियों की भूख हड़ताल वरिष्ठ भाजपा नेता एवं देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष के आश्वासन पर समाप्त हो गई। विकास शर्मा और एसडीएम विशाल मिश्रा ने जूस पिलाकर दोनों दारा सिंह व रूप सिंह कर्मचारियों की भूख हड़ताल समाप्त करवाई। निलंबित कर्मचारी तारा सिंह और रूप सिंह पिछले 7 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे।उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने रोडवेज की जगह पर कब्जा कर रखा है। इसलिए उन्हें निलंबित किया गया जबकि कर्मचारियों का कहना था कि वह नजूल की जगह पर रह रहे हैं,रोडवेज का उस जगह से कोई लेना देना नहीं है।
इस मामले को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के परिजन भाजपा नेता एवं देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा से मिले और पूरी जानकारी दी। विकास शर्मा ने परिवहन मंत्री यशपाल आर्य से फोन पर बात कर मामले से अवगत कराया। जिस पर उन्होंने सारे डॉक्यूमेंट लेकर परिवार को अपने घर पर बुलवाया और एआरएम को पुनः समीक्षा करने के निर्देश दिए।

इसके बाद भाजपा नेता विकास शर्मा और एसडीएम विशाल मिश्रा के आस्वासन पर कर्मचारियो ने भूख हड़ताल समाप्त की। भाजपा नेता विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की सरकार में किसी भी कर्मचारी का अहित नहीं होने दिया जाएगा उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को न्याय अवश्य मिलेगा।
इस दौरान कर्मचारियों के परिजनों के अलावा रोडवेज के एआरएम राकेश भी उपस्थित थे।