May 25, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

हर परिस्थिति व मौसम में जारी रहता है पांडेय का क्षेत्र भ्रमण,जन नेता की छवि बनी नेता जी की

विरेन्द्र सिंह कपकोटी

जागेश्वर।
भाजपा के जागेश्वर विधानसभा के प्रत्याशी रहे सुभाष पांडेय का लगातार क्षेत्र भ्रमण का कार्यक्रम जारी है।
कोरोना बिमारी हो अथवा बारिश का मौसम पांडेय व उनकी टीम के कदम न रूकते हैं और ना ही थकते हैं।
आज पांडेय जागेश्वर विधानसभा में धौलादेवी मंडल के चिमार्ख गांव में भैरव दत्त जी के घर अखंड रामायण कथा में शामिल हुए। स्थानीय जनता व मात्र शक्ति से मुलाकात कर हाल चाल जानकर समस्यायें जानी निदान हेतु स्थल से ही सम्बन्धित अधिकारियों को जन समस्याओं के निदान की बात की।
पांडेय ने धरमगर,नायला ,मकडाऊ आदि गांवों में जनसंम्पर्क किया।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान उनके साथ
मंडल उपाध्यक्ष प्रताप गैडा ,मंडल उपाध्यक्ष गोकुल पान्डे,मंडल मंत्री गोपाल सिंह बिनौली,मंडल मंत्री दिवान राम , भाजपा नेता मनोज पंत ,प्रधान बहादुर सिंह ,प्रधान बसन्त पान्डे ,प्रधान उमेश पान्डे ,जीवन सिंह,नरेश जोशी ,गणेश कान्डपाल ,करन पाठक ,हरीश सिंह ,दलीप सिंह ,गोधन सिंह ,शिवदत्त ,सुरेश भाई,आदि रहे।