September 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

खेल प्रतिभाओं के साथ खड़े दिखे विधायक काऊ, हॉकी खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

युवा शक्ति ही उत्तराखंड की ताकत, खेल के मैदान से देश-प्रदेश का नाम रोशन करें खिलाड़ी
देहरादून। रायपुर विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ निरंतर सक्रिय नजर आ रहे हैं।

इसी क्रम में उन्होंने आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


विधायक काऊ ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उनके प्रदर्शन, मेहनत और खेल के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल केवल मैदान पर जीत-हार का विषय नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीम भावना विकसित करने का माध्यम हैं।


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि उन्हें सही मंच, बेहतर सुविधाएं और निरंतर प्रोत्साहन मिले।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और बड़े स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार होने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती हैं।


विधायक ने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि वे हार से निराश न हों और जीत पर अहंकार न करें, बल्कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण को अपनी सफलता का मंत्र बनाएं। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उत्तराखंड की युवा खेल प्रतिभाएं आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगी।

More stories