September 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

मैदान में दिखा युवा जोश और जुनून, 37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का शानदार समापन

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में खिलाड़ियों का सम्मान, विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने किया पुरस्कार वितरण
देहरादून। रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित 37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 का आज भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से पहुंचे युवा एथलीट्स ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।


समापन समारोह में रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने बतौर अतिथि प्रतिभाग किया और विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


विधायक ‘काऊ’ ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच और सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


उन्होंने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के ये युवा खिलाड़ी ही आने वाले समय में प्रदेश और देश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।


समापन समारोह में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल अधिकारियों एवं आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। समारोह के दौरान खिलाड़ियों में पुरस्कार प्राप्त करने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।