एन0एस0यू0आई0 का राठ महाविद्यालय पैठाणी, के छात्र परिषद के सभी पदों पर कब्जा
डाॅ0 देव कृष्ण थपलियाल
खुशबू अध्यक्ष, प्रियांशु महासचिव व अखिलेश कुमार वि0वि0 प्रतिनिधि सहित सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न
पैठाणी। राठ महाविद्यालय पैठाणी पौड़ी गढ़वाल में छात्र परिषद के सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हो गया।
हे0नं0ब0 केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल के चुनाव प्रक्रिया के अनुरूप विगत 1 सितम्बर से महाविद्यालय में भी चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई । महाविद्यालय में छात्र परिषद गठन की परंपरा को जारी रखते हुए, महाविद्यालय सभागार में प्रात: 11:00 बजे सभी नामित सदस्यों ने बी0ए0 पंचम सेमेस्टर की छात्रा खुशबू को उनके एकमात्र नामांकन के आधार पर उन्हें अध्यक्ष, प्रियांशु भंडारी को महासचिव तथा अखिलेश कुमार को विश्वविद्यालय प्रतिनिधि निर्विरोध घोषित किया । जबकि उपाध्यक्ष के लिए कु 0सुनीता सांस्कृतिक सचिव कु 0अनुराधा उपकोषाध्यक्ष के लिए कु0 काजल को उनके एकमात्र नामांकन पत्र पर उन्हें भी सर्वसम्मति से चुना गया।

बाद में प्राचार्य राठ महाविद्यालय पैठाणी डॉ0 जितेन्द्र कुमार नेगी ने सभी प्रतिनिधियों पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्राचार्य डॉ0 जितेन्द्र कुमार नेगी ने कहा कि हे0नं0ब0 गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल के अनुरूप ही छात्र परिषद गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि छात्र परिषद गठन को लेकर महाविद्यालय में एक चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया था, जिसने विश्वविद्यालय और लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुसार ही चुनाव सम्पन्न कराया। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ0 देव कृष्ण थपलियाल के साथ श्री राम सिंह नेगी व श्री प्रदीप कुमार को सदस्य बनाया गया था। चुनाव संचालन समिति द्वारा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए हर संभव प्रयास किए गए। बाद में
सभी प्रतिनिधियों ने उनके निर्विरोध चयन के लिए सभी छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में महाविद्यालय की प्रगति और विकास के लिए काम करते रहने का संकल्प लिया।

इस दौरान सभागार में चीफ प्राक्टर डॉ0 शिवेंद्र कुमार सिंह, डॉ0 श्याम मोहन सिंह, डॉ0 मनोज कुमार सिंह, डॉ0 अखिलेश कुमार सिंह, कार्यालय अध्यक्ष श्री मुकेश गोदियाल, श्री उमेश चंद्र बंसल डॉ0 वीरेन्द्र चंद, छात्र परिषद के सभी नामित सदस्यों के साथ महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
