August 27, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

रक्षाबंधन पर रायपुर में ‘काऊ’ का जलवा, लगातार आयोजनों में उमड़ा मातृशक्ति का स्नेह

देहरादून। रायपुर विधानसभा में रक्षाबंधन का उत्सव लगातार भव्य होता जा रहा है।

 

एक के बाद एक आयोजित हो रहे रक्षाबंधन कार्यक्रमों में उमड़ रही मातृशक्ति की भारी भागीदारी और विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ के प्रति बहनों का आत्मीय स्नेह उनकी लोकप्रियता की मजबूत तस्वीर पेश कर रहा है।

क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में बहनें उत्साहपूर्वक विधायक ‘काऊ’ को राखी बांधकर अपना स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास जता रही हैं।

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आज वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल द्वारा हरिद्वार रोड स्थित मीनाक्षी वेडिंग प्वाइंट में भव्य रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने सहभागिता कर माताओं एवं बहनों से राखी बंधवाई और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात नेहरूग्राम वार्ड संख्या 64 की पार्षद श्रीमती सुशीला जी द्वारा आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में भी विधायक ‘काऊ’ शामिल हुए। दोनों आयोजनों में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

माताओं-बहनों के इस अपार स्नेह से अभिभूत विधायक ‘काऊ’ ने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के अटूट संकल्प का पर्व है। मातृशक्ति का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा है।

रायपुर विधानसभा में लगातार हो रहे रक्षाबंधन आयोजनों में उमड़ती भीड़ और माताओं-बहनों की उत्साहपूर्ण सहभागिता यह संदेश दे रही है कि विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ का जनता से जुड़ाव केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक और भावनात्मक रिश्ते का रूप ले चुका है।

कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं ने विधायक ‘काऊ’ को राखी बांधकर उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की। वहीं विधायक ने भी सभी बहनों को विश्वास दिलाया कि उनके सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए वे सदैव एक भाई की तरह उनके साथ खड़े रहेंगे।

विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने समस्त माताओं एवं बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पवित्र रिश्ता सदैव प्रेम, विश्वास और अपनत्व की डोर से और मजबूत होता रहे।