October 11, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

अधोईवाला में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, शिवलिंग स्थापना एवं भंडारे में शामिल हुए विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’

रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने आज अधोईवाला स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित शिवलिंग स्थापना एवं भंडारा कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के चरणों में श्रद्धा अर्पित की और मंदिर में अपनी हाजिरी लगाई।इस अवसर पर वहां बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों के हर हर महादेव के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।रायपुर विधायक ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।


इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि शिवलिंग भगवान शिव के निराकार एवं अनंत स्वरूप का प्रतीक है।

सनातन परंपरा में शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व है। यह सृष्टि की रचना, पालन और संहार की दिव्य शक्ति तथा प्रकृति और पुरुष के शाश्वत संतुलन का प्रतीक माना जाता है।

शिवलिंग पर जल एवं बेलपत्र अर्पित करने की परंपरा श्रद्धा, पवित्रता और आध्यात्मिक समर्पण का संदेश देती है।
उन्होंने कहा कि मंदिर केवल पूजा-अर्चना के स्थान नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, आस्था, सामाजिक एकता और संस्कारों के केंद्र हैं। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सेवा की भावना मजबूत होती है।


भंडारे के संबंध में उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में अन्नदान और भंडारे का विशेष महत्व है। भंडारा केवल भोजन वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समानता और परोपकार की भावना का प्रतीक है, जहां बिना किसी भेदभाव के सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया जाता है। यह हमारी उस परंपरा को दर्शाता है जिसमें ‘सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।’


विधायक ने मंदिर समिति एवं आयोजकों को शिवलिंग स्थापना एवं भंडारे के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा समस्त क्षेत्रवासियों पर बनी रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि का संचार हो।
इस दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारी, श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Share this post