May 25, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

सीएम धामी ने विधि विधान से पूजा कर सीएम आवास में किया प्रवेश,गौमाता से लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री आवास स्थित गौशाला में मुख्यमंत्री ने गौ माता से आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को न्यू कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश किया। विधि विधान से पूजा अर्चना कर मुख्यमंत्री श्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री बंशीधर भगत, श्री गणेश जोशी, श्री यतीश्वरानंद, डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा,विधायक श्री हरबंस कपूर, श्री सौरभ बहुगुणा,श्री मुन्ना सिंह चौहान, सहदेव सिंह पुंडीर, श्री खजानदास, श्री शक्तिलाल शाह मौजूद थे।