May 25, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

भाजपा की जौलजीबी मण्डल की हुए बैठक,नये सदस्यों का किया स्वागत

विरेन्द्र सिंह कपकोटी

भाजपा की जौलजीबी मण्डल की हुए बैठक,नये सदस्यों का किया स्वागत
———————————————————————-
भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की जौलजीबी मण्डल की मण्डल कार्यसमिति की बैठक मण्डल अध्यक्ष गणेश चन्द की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष वीरेंद्र वाल्दिया ने कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में जाकर आमजनता के हर दुख सुख में शरीक हों,उनकी समस्याओं को हम तक पहुंचाएं,ताकि हम उन समस्याओं का निराकरण कर सकें।
बैठक में अनेक लोगों ने दल की सदस्यता ग्रहण की,जिलाध्यक्ष ने सभी नये सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।


इस अवसर पर मण्डल प्रभारी अशोक नबियाल भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य मेलती गंगोत्री दताल पूर्व विधायक गगन रजवार मण्डल के संरक्षक राम पाल पूर्व मण्डल अध्यक्ष डंबर सिंह सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।