June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

पांडेय ने बीएसएफ जवान को श्रद्धांजलि देकर परिजनों को बंधाया ढांढस

विरेन्द्र सिंह कपकोटी

जागेश्वर।
आज जागेश्वर विधानसभा में तल्ला सालम के उडियारी गांव में बी एस एफ के जवान धनपत सिंह की ड्यूटी के दौरान अकाल मृत्यु पर भाजपा के जागेश्वर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष पांडेय ने उनके घर जाकर शोक संवेदना प्रकट की।शहीद को श्रद्धांजली देकर उनके परिवारजनों से मुलाकात कर शान्तवना दी।
तत्पश्चात ग्राम चीरातिरमीना,बांगी ,पश्लानी,बक्स्वाड ,बाराकोट में जनता के सुख दुख में भागीदारी कर स्थानीय जनता से जनसम्पर्क व बैठकें की।
जनता की समस्यायें जानकर उनके त्वरित निदान हेतु सम्बन्धित अधिकारीगणों से वार्ता की व जनता को सरकार द्वारा जनहित में लागू योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने की अपील की।
कार्यक्रम व सम्पर्क अभियान में मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख लमगडा विक्रम बगडवाल ,बरिष्ठ भाजपा नेता श्याम पान्डे,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश बोरा ,मंडल उपाध्यक्ष कुन्दन नगरकोटी ,मंडल उपाध्यक्ष केशव राम ,बची सिंह बिष्ट ,किशन अधिकारी ,प्रकाश जोशी,कुन्दन बिष्ट ,रजनीश अधिकारी ,राजू धानक ,राजेन्द्र सिंह नेगी ,बिनोद बिष्ट ,भीम सिंह ,तारा बजेठा आदि मौजूद रहे।