July 27, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

लखपति दीदी सम्मेलन में बोले महेन्द्र भट्ट, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बताया विकसित भारत की आधारशिला

देहरादून। राज्यसभा सांसद एवं उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने रविवार को धर्मपुर विधानसभा में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित किया।

उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित मातृशक्ति के उत्साह, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि आज देश की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।


अपने संबोधन में महेन्द्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है।

स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लाखों महिलाएं आज “लखपति दीदी” बनकर न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी साकार कर रही हैं।


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने, स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रभावी कार्य कर रही है।


सम्मेलन में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं पर भी चर्चा की गई।