July 25, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

राष्ट्रीय औसत से तेज रफ्तार पर उत्तराखंड में हाईवे विकास, संसद में आंकड़ों के साथ भाजपा का दावा

महेंद्र भट्ट बोले— 74 में से 31 एनएच परियोजनाएं तय समय से आगे, राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

देहरादून। उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) परियोजनाओं का निर्माण और चौड़ीकरण राष्ट्रीय औसत की तुलना में अधिक तेज गति से हो रहा है। संसद में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों का हवाला देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि राज्य में सड़क अवसंरचना विकास तेजी से आगे बढ़ रहा है, जो उत्तराखंड के विकास की मजबूत तस्वीर पेश करता है।
महेंद्र भट्ट ने संसद में उत्तराखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति को लेकर प्रश्न उठाया था। इसके लिखित उत्तर में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देशभर में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की स्थिति साझा की।
जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में वर्तमान में 1,191 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, जिनमें से 629 परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा से पीछे चल रही हैं। वहीं उत्तराखंड में 74 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर कार्य जारी है, जिनमें से 31 परियोजनाएं अपनी निर्धारित समय-सीमा से आगे चल रही हैं।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि ये आंकड़े दर्शाते हैं कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय औसत की तुलना में बेहतर गति से आधारभूत ढांचे का विकास हो रहा है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में उत्तराखंड का सड़क नेटवर्क प्रमुखता से शामिल है, जिससे राज्य में कनेक्टिविटी, पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को नई मजबूती मिलेगी।