कांग्रेस की अराजक राजनीति के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट बोले— लोकतांत्रिक मर्यादाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
राज्यसभा सांसद एवं उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट आज देहरादून में कांग्रेस कार्यालय कूच कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ देहरादून महानगर कार्यालय से कांग्रेस कार्यालय तक विरोध-प्रदर्शन कर कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर महेन्द्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस की अराजक और गैर-जिम्मेदार राजनीति के विरोध में भाजपा सड़कों पर उतरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आवास के समीप हंगामा, अराजकता और अशांति फैलाने का प्रयास किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं किया जा सकता।

भट्ट ने कहा कि कांग्रेस ने बार-बार लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं की अनदेखी की है। जब भी उसे अवसर मिला है, उसने लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक परंपराओं और संविधान की मर्यादा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा किसी भी प्रकार की अराजक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस विरोध-प्रदर्शन में भाजपा के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं प्रदेश,जिला तथा मंडलों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
