July 9, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

प्रदेश एवं जिला प्रकोष्ठ कार्यशाला में सेवानिवृत्त प्रकोष्ठ की आगामी रणनीति पर मंथन

देहरादून/रुद्रपुर।
भारतीय जनता पार्टी के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश रमोला ने बताया कि रुद्रपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश एवं जिला प्रकोष्ठ कार्यशाला में उन्होंने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में सेवानिवृत्त प्रकोष्ठ की आगामी कार्ययोजना एवं संगठनात्मक रणनीति पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया।


उन्होंने बताया कि कार्यशाला के दौरान संगठनात्मक विषयों, जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने तथा सेवानिवृत्त प्रकोष्ठ की भूमिका को और अधिक सशक्त करने पर व्यापक चर्चा हुई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन विस्तार को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।


कार्यशाला में विधायक शिव अरोरा, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, सहसंयोजक सेवानिवृत्त प्रकोष्ठ हरीश चंद्र नौटियाल सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।


रमेश रमोला ने कहा कि इस कार्यशाला से प्राप्त मार्गदर्शन के आधार पर सेवानिवृत्त प्रकोष्ठ को बूथ स्तर तक सक्रिय करते हुए संगठन की नीतियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।