कर्णप्रयाग की घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा: महेंद्र भट्ट
देहरादून |कर्णप्रयाग में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच हुई घटना को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है कि मामले में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष तथा सांसद भट्ट ने कहा कि पुलिस प्रशासन मुस्तैदी तथा पूरी सतर्कता के साथ मामले की जांच कर रहा है।कानून व्यवस्था और यात्रा नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।

उन्होंने सभी पक्षों से शांति और सयम बनाए रखने की अपील की और यह भी कहा कि जो भी व्यक्ति या पक्ष दोषी पाया जाएगा, उसे कानून के दायरे में लाकर कठोरतम सजा दिलाई जाएगी।
