June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार

अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार
————————————————————————
मुंबई।
फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के इंडस्ट्रियलिस्ट पति राज कुंद्रा को अश्लील पिक्चर बनाने और पिक्चर बनाकर इसे कई ऐप पर दिखाने के आरोप में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।


मुंबई के पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले ने बताया इस मामले में फरवरी में केस दर्ज किया गया था। कुंद्रा का नाम इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आया है,उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने के बाद ही कार्यवाही की गई है। फिलहाल मामले में पुलिस टीम द्वारा जांच जारी है।