June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

फिल्म निर्माता विक्की मिले डीजी सूचना से,महानिदेशक ने राज्य में शूटिंग हेतु अनुकूल माहौल बताया

फिल्म निर्माता विक्की मिले डीजी सूचना से,महानिदेशक ने राज्य में शूटिंग हेतु अनुकूल माहौल बताया
———————————————————————
देहरादून।
फिल्म निर्माता-निर्देशक और उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद की ओर से विक्की योगी और सहयोगी कलाकारों में सूचना महानिदेशक व परिषद के कार्यकारी अधिकारी रणवीर सिंह चौहान से मुलाकात की।
कलाकारों की ओर से डाॅ0 अर्चना डिमरी की किताब “उत्तराखंड आंदोलन” भी महानिदेशक को भेंट की गई।
विभाग के मुखिया व महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में छोटी-बड़ी सभी तरह की फिल्मों की शूटिंग के लिए बहुत ही अनुकूल वातावरण है,उत्तराखंड के सौंदर्य की छटा बहुत ही निराली है,रमणीय है।
महानिदेशक ने कहा कि
फिल्म उद्योग को उत्तराखंड सरकार पूरा सहयोग कर रही है।
विक्की योगी ने फिल्म उद्योग से जुड़े सभी कलाकारों का पंजीकरण करने का अनुरोध किया।इस दौरान प्रोजेक्ट कन्ट्रोलर शीनू कौर,कार्यकारी निर्माता सुदीप जुगरान आदि कलाकार मौजूद थे।