June 14, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

उक्रांद नेता खण्डूड़ी ने श्रम क्रांति अभियान से दिखाया सरकार को आईना

कर्ण नगरी कर्णप्रयाग।

उक्रांद नेता खण्डूड़ी के श्रम क्रांति अभियान से दिखाया सरकार को आईना
———————————————————————-
आज सिमली-बगड़ में, नदी को जाने वाली टूटी कंक्रीट-सीढ़ी को क्षेत्र के युवाओं और महिला मंगल दल ने यूकेडी नेता उमेश खण्डूड़ी के नेतृत्व में, श्रमदान कर स्वयं बनाया।
बरसों से टूटी सीढ़ीयां खतरनाक हो गयी थी,जिस कारण खासकर महिलाओं व बुजुर्गों को बेहद परेशानी हो रही थी।
आज बगड़ की मातृशक्ति ने प्रण किया कि इसे बना कर ही दम लेंगे जिसमें बगड़ के युवाओं ने पूरा साथ दिया।
यूकेडी नेता उमेश खण्डूड़ी ने कहा कि यदि नदी किनारे की क्षतिग्रस्त दीवारें व पुश्ते की मरम्मत का काम 1 महीने में शुरू नहीं हुआ तो बगड़ की मातृशक्ति आंदोलन पर उतर आएगी।


स्थानीय लोगों ने उनके नेतृत्व में आज श्रमदान किया और अपना पसीना बहाकर सरकार को भी एक प्रकार से आईना दिखाया।
श्रमदान में बिध्यापीठ महिला कीर्तन मंडली की सदस्य शशि डिमरी, सन्तोषी खंडूरी ,सुधा देवी ,श्रीमती रिकी ,मन्जू देवी,राधा देवी,रामेश्वरम देवी,सुशीला देवी,शकुन्तला,देवी आदि उपस्थित थीं।
युवा शक्ति में सन्तोष डिमरी, रविन्द्र खंडूरी ,डाॅ0गौतम,सुबोध डिमरी, अमित खंडूरी,प्रकाश चन्द्र,रोहित खंडूरी,अखिलेश डिमरी आदि ने श्रमदान करने मे सहयोग दिया।