October 28, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

PM Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री फिर साबित हुए सबसे बडे़ ब्रांड एंबेसडर, पढ़ें संबोधन की 10 बड़ी बातें

प्रधानमंत्री एक बार फिर उत्तराखंड के लिए सबसे बडे़ ब्रांड एंबेसडर साबित हुए हैं। केदारनाथ धाम का उदाहरण सामने हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सक्रियता से श्रद्धालुओं के पहुंचने के नए रिकार्ड बने हैं। शीतकालीन यात्रा का हिस्सा बनने की इच्छा प्रधानमंत्री ने 28 जनवरी को राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के मौके पर ही जाहिर कर दी थी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से भावनात्मक लगाव ही है, वह कार्यक्रम में बदलाव के बावजूद मुखवा-हर्षिल पहुंच गए।

चारधाम शीतकालीन यात्रा का संदेश देने के लिए आए पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को सीमांत जिले उत्तरकाशी पहुंचे। चारधाम शीतकालीन यात्रा का संदेश देने के लिए वह एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में पूजा की। उन्होंने हर्षिल में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। वहीं देशभर के लोगों से विंटर सीजन में उत्तराखंड आने की अपील भी की। आइए जानते हैं उनके संबोधन की खास बातें:-
पीएम मोदी ने गढ़वाली भाषा में अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्‍होंने कहा- म्यारा प्यारा भाई भेणी, मेरी सयवा सोंदी। कहा कि मां गंगा ने मुझे बुलाया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा यहां आप सब अपने परिवारजनों से मिलकर मैं धन्य हो गया।
अपने टूरिज्म सेक्टर को बाराहमासी बनाना बहुत जरूरी है। अब कोई सीजन आफ सीजन नहीं होगा। आन सीजन होगा।
सर्दियों में होटल होमस्टे खाली पड़े रहते हैं, इससे आर्थिक असंतुलन हो जाता है। अगर शीत काल के समय आएं तो उत्तराखंड की सही अनुभूति होती है।
365 दिन के पर्यटन से लोगों को उत्तराखंड की दिव्य अनुभूति का अनुभव होगा।
उत्तराखंड के बार्डर के गांव के पर्यटन का विकास होगा। इन गांवों के लिए वाइब्रेंट विलेज योजना शुरू की गई है। होम स्टे बनाने वालों को मुद्रा लोन दिया जा रहा है।
देवभूमि से पूरे देश के लोगों युवाओं से आग्रह करता हूं कि जब देश भर कोहरा लगा रहता है तब उत्तराखंड के पहाड़ों में चटक धूप होती है। यह घाम तापो पर्यटन होगा।
पीएम मोदी ने कहा- फिल्म इंडस्ट्री के लिए उत्तराखंड पूरे भारत की फेवरेट डेफिनेशन बन सकता है।
उत्तराखंड के टूरिज्म सेक्टर से जुड़े सभी स्टेट होल्डर होटल और रिसॉर्ट उन देशों का अध्‍ययन जरूर करें। जो इस क्षेत्र विशेष कार्य कर रहे हैं।
साधु-संतों से भी आग्रह करुंगा कि एक योग शिविर अपने शिष्यों का विंटर में उत्तराखंड में लगाएं।

ग्रामीणों ने रांसों नृत्य से किया प्रधानमंत्री का स्वागत
अपने एक दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मुखवा गांव में मां गंगा के शीतकालीन गद़्दी स्थल पर पूजा की और देशवासियों के लिए सुख- समृद्धि की कामना की। प्रधानमंत्री ने भोग भी चढ़ाया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने रांसों नृत्य से प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
भागीरथी नदी की सुंदरता को निहारते रहे पीएम मोदी

Share this post

More stories