June 13, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

आज होगी उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक, महत्वपूर्ण मसलों पर लेंगे निर्णय

 

आज होगी उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक, महत्वपूर्ण मसलों पर लेंगे निर्णय
—————————,———————————————-
उत्तराखंड सरकार की आज कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर कैबिनेट की बैठक होने जा रही है।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार को कैबिनेट बैठक होने जा रही है। पूर्वाह्न 11 बजे से सचिवालय  में यह बैठक होगी।सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट बैठक में आपदा पुनर्वास नीति, माध्यमिक शिक्षा में कक्षा 11 व 12 के छात्र-छात्राओं को टेबलेट, फारेस्ट गार्ड भर्ती नियमावली में संशोधन के साथ ही अन्य कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी मिल सकती है।   इसके अलावा रोडवेज़ की आर्थिक स्थिति कैसे सुधारनी है इसको लेकर क्या प्रस्ताव होंगे इसको लेकर भी आज महत्वपूर्ण फैसला हो सकता है।