June 13, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

शिव अरोड़ा के गौशाला खोलने की मांग पर मुख्यमंत्री ने तुरंत दिये भूमि चिन्हित करने का आदेश

विरेन्द्र सिंह कपकोटी

उधमसिंह नगर।

शिव अरोड़ा ने मुख्यमंत्री से गौशाला खोलने की बात की
————————————————————————
भाजपा उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर हिन्दुओं की पूज्यनीय गौ माता के उचित देखभाल व लालन-पालन हेतु गौशाला निर्माण के लिये भूमि उपलब्ध करने की बात कही,जिसे मुख्यमंत्री ने उचित करार देते हुए गोशाला निर्माण हेतु भूमि के चिन्हीकरण का निर्देश मुख्य सचिव को दिया।
इसके अतिरिक्त अरोड़ा की मांग पर मुख्यमंत्री ने गत सत्र में किसानों की 1.10 लाख कुंतल धान खरीद के एवज में तुरंत भुगतान का आदेश भी जारी किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री द्वारा उनकी दोनों मांगों पर त्वरित कार्यवाही व उनके निराकरण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।