June 13, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

मुख्यमंत्री से मिला काबीना मंत्री यशपाल आर्य के नेतृत्व में बाजपुर से आये किसानों का प्रतिनिधिमण्डल

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में कैबिनेट मंत्री श्री यशपाल आर्य के नेतृत्व में आये बाजपुर के किसानों के प्रतिनिधि मण्डल ने भेंट की। उन्होंने विभिन्न श्रेणियों की भूमि के नियमितीकरण में हो रही परेशानियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किसानों के व्यापक हित में इस पूरे मामले का समयबद्धता के साथ समाधान करने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री यशपाल आर्य, सचिव राजस्व श्री सुशील कुमार, सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद् श्री राजीव रौतेला, श्री हरवीर बरार, श्री कुलवीर सिंह, श्री सुमन सूद, श्री करन शर्मा, श्री कर्म सिंह आदि उपस्थित थे।