June 13, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पहुंचे दून,कार्यकर्ता कर रहे उनका जोरदार स्वागत(देखें विडिओ)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं,जहां कार्यकर्ताओं ने आप व केजरीवाल के समर्थन में जमकर नारे लगाये।
कल आप ने बिजली मुद्दे पर सीएम आवास घेराव कर बड़ा प्रदर्शन किया जिसके बाद उन्होंने पहले ट्वीट कर कहा,
“उत्तराखंड खुद बिजली बनाता है, दूसरे राज्यों को बेचता भी है।फिर उत्तराखंड के लोगों को इतनी महँगी बिजली क्यों?
दिल्ली अपनी बिजली नहीं बनाता,दूसरे राज्यों से ख़रीदता है।फिर भी दिल्ली में बिजली फ़्री

क्या उत्तराखंड वासियों को फ़्री बिजली नहीं मिलनी चाहिए?

कल देहरादून में मिलते हैं ।”

एक तरफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के देहरादून आने पर कार्यकर्ताओं में जोश और इंतजार है वहीं कार्यकर्ता लंबे समय से उनका इंतजार कर रहे थे वो इंतजार अब खत्म होने जा रहा है।

कल सीएम सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुचेंगे जहां कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे उसके बाद वो सीधे, होटल मधुबन जाएंगे । दिन में 12.30 बजे , पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे । उसके बाद उनका कार्यकर्ताओं से मुलाकात का प्रोग्राम है । शाम 4 बजे बाद वो दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

और अभी कुछ देर पहले ने देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं।