June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

7 वर्षीय बालिका के साथ 50 वर्ष के व्यक्ति ने किया दुष्कर्म,शर्मसार करने वाली घटना कहां की है,जानने के लिए पढ़ें

विरेन्द्र सिंह कपकोटी

देशभर में अपने शांत वातावरण के लिए विख्यात भारतवर्ष के 27वें राज्य देवभूमि उत्तराखंड में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटित हुई है।
राज्य के उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म होने की घटना प्रकाश में आई है। आरोपी की उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है।
दुष्कर्म करने वाला 50 वर्षीय आरोपी बालिका के पिता के साथ काम करता था। फुसलाकर उसे जंगल ले गया और दुष्कर्म किया।

उत्तराखंड में उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी बालिका के पिता के साथ काम करता था। फुसलाकर उसे जंगल ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची पहली कक्षा की छात्रा है। मेडिकल रिपोर्ट में मासूम से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
क्षेत्र के एक गांव में कक्षा एक में पढ़ने वाली सात वर्षीय बच्ची माता-पिता दिव्यांग हैं। परिवार का खर्च चलाने के लिए वे घर में ही छोटा-मोटा काम करते हैं। समीप ही रहने वाला तुफैल अहमद (50 वर्ष) भी बच्ची के पिता के साथ काम करता था। गुरुवार को दोपहर जब तुफैल काम के मामले में बालिका के घर पहुंचा तो पिता घर पर नहीं थे। इसके बाद वह पिता से मिलाने का बहाना बनाकर को बहला फुसलाकर पिता से मिलाने के बहाने जंगल में लेकर बच्ची को बहला फुसला कर जंगल में ले गया और उससे दुष्कर्म किया।
इस दौरान बच्ची की चीख-पुकार सुनकर कुछ युवक घटनास्थल पर पहुंच गए और आरोपी की पिटाई कर दी। इसके बाद युवकों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपीत को पकड़ कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश कर दिया जहां न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया गया।