May 10, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

यूकेडी को लगा तगड़ा झटका,केन्द्रीय उपाध्यक्ष गुसाईं ने की भाजपा ज्वाइन

देहरादून।उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष एन के गुसाईं ने आज उक्रांद का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।

गुसाईं ने कहा कि वे अपने छात्र जीवन में भाजपा की छात्र इकाई एबीवीपी के सक्रिय सदस्य रहे हैं। 1994 में वे जनभावनाओं को देखते हुए उक्रांद से जुड़े और आज उन्होंने भाजपा में घर वापसी की है।
रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने गुसाईं व उनके समर्थकों का माल्यार्पण कर व बुके देकर स्वागत किया और उम्मीद जताई कि गुसाईं के आने से रायपुर विधानसभा में दल को और अधिक मजबूती मिलेगी।