May 25, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

धामी-कौशिक बोले- 47 विधायकों से ज्यादा होगी संख्या, समर्थन मांगने आईं मुर्मू ने कहीं ये खास बातें

राष्ट्रपति पद की राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का देहरादून पहुंचने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद मुर्मू ने विधायकों, सांसदों से समर्थन मांगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस दौरान मुर्मू के राजनीतिक व सामाजिक जीवन और उनके संघर्ष पर पर रोशनी डाली।
राष्ट्रपति पद की राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देहरादून पहुंचकर विधायकों व सांसदों से चुनाव में समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि मैं यहां आप सभी का समर्थन लेने यहां आई हूं। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में सोमवार को मुर्मू ने भाजपा के सभी सांसदों, विधायकों व दो अन्य निर्दलीय विधायकों को संबोधित किया।
उन्होंने उत्तराखंड के प्राकृतिक, सांस्कृतिक, और धार्मिक महत्व पर रोशनी डाली। उन्होंने एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का भी जिक्र किया और उन्हें राज्य की महिला शक्ति से जोड़ा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व एनडी उस वर्ग से मुझे प्रत्याशी बनाया जो अंतिम छोर में बैठा समाज है।
मुर्मू ने सभी सांसदों व विधायकों से समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि वह सबका समर्थन चाहती हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुर्मू के राजनीतिक व सामाजिक जीवन और उनके संघर्ष पर पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि वे समाज के लिए एक प्रेरणा हैं। उन्होंने मुर्मू को प्रत्याशी बनाए जाने पर पीएम मोदी, राष्ट्रीय जेपी नड्डा का धन्यवाद किया।
पहली बार जनजातीय महिला को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया: कौशिक
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार जनजातीय महिला को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया गया। आज जनजातीय समाज में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि हम 47 हैं। दो निर्दलीय विधायक यहां बैठे हैं।