November 25, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

गढ़वाल लोक सभा प्रत्याशी अनिल बलूनी का रुद्रप्रयाग में लाखों लोगों ने किया स्वागत,मंत्री,विधायक तथा पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों की मौजूदगी से कमल खिलने की पूरी संभावना

रूद्रप्रयाग।
देवभूमि उत्तराखण्ड में ज्यों-ज्यों चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है ठीक उसी प्रकार प्रचार भी जोर पकड़ता जा रहा है।
भाजपा के गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने अपने चुनाव प्रचार का आगाज आज रूद्रप्रयाग जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों कार्यकर्ताओं में भाजपा को वोट दिलाने का जोश भर कर किया।

भाजपा गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी का जिले के खांकरा में क्षेत्र से आए भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने फुलमालाओं तथा ढोल दमाओं से स्वागत किया। तत्पश्चात रूद्रप्रयाग में लाखों की संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने रुद्रा बैंड से लेकर मकड़ी बाजार पेट्रोल पम्प तक पुष्प वर्षा कर उनका रोड़ शो के दौरान स्वागत कर “बलूनी जी तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं” के नारों से उनका अभिवादन किया।बलूनी ने पेट्रोल पम्प पर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुवे कहा की जो भी कार्यकर्ता मेरी जीत व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संघर्ष,मेहनत कर रहा है उसके लिए मुझे चाहिए अपना खून भी बहाना पड़े में उसके लिए तत्पर रहूंगा।

उन्होंने पत्रकारों से कहा की पूरे उत्तराखंड प्रदेश के पांचों के पांचों सीट कमल की नरेंद्र मोदी को देना है यह चुनाव नेताओं और कार्यकर्ताओं से निकलचुका है यह चुनाव जनता लड़ा रही है बड़े अंतर से जनता भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी को जीता रहें हैं जिससे 400 पार करना हैं। और विकसित भारत विकशीत उत्तराखंड विकसित गढ़वाल का जो लक्ष्य है उसे पूरा करना हैं। उन्होंने कहा की कांग्रेस जर्जर हो चुकी है ।

जितने भी राजनैतिक,सामाजिक कार्यकर्ता एवम अन्य दलों के लोग नरेंद्र मोदी के विकास यात्रा के सहभागी बनाना चाह रहे हैं। और हम इस विकास यात्रा में जो भी शामिल हो रहे हैं हम उनका स्वागत कर रहे हैं।और हम भारत के विकास में हम उनका योगदान भी ले रहे हैं। और जो आज मुझे लोगों कार्यकर्ताओं ने समान दिया उसका में ऋणी रहूंगा।

रोड़ शो के बाद बलूनी का घोलतीर में भी क्षेत्र से आए हजारों कार्यकर्ताओं ने ढोल दमाओं,फूलमालों से स्वागत किया जिस पर बलूनी ने भ्रमण के दौरान किए गए सम्मान का अभिवादन स्वीकार किया इस दौरान प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत,विधायक रूद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, विधायक केदारनाथ शैलारानी रावत, जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार,जिला पंचायत अध्यक्ष अमर देय शाह , महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नोटियाल,श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अघ्यक्ष अजेंद्र अजय,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तथा राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट,रमेश गडिया,गढ़वाल लोकसभा संयोजक विजय कप्रवान, गढ़वाल लोकसभा सह प्रभारी हेमंत दिवेदी,रूद्रप्रयाग, केदारनाथ संयोजक शंकुतला जगवान, वाचस्पति सेमवाल,जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल,सह प्रभारी रघुवीर बिष्ट,भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मीडिया प्रभारी रुद्रप्रयाग बीर सिंह रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल,जिला महामंत्री भारतभूषण भट्ट विनोद देवसाली सहित हजारों की संख्या में स्थानीय जनता तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this post

More stories